Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, 22 अप्रैल तक छोड़ना होगा घर

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक और झटका भाजपा सरकार ने दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद उनको अब सरकारी घर भी जल्दी खाली करना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जल्द ही सरकार की ओर से आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है।

इस संबंध में राहुल गांधी को लोकसभा आवास समिति ने नोटिस भेजा है। भेजे गए नोटिस में राहुल को 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके बाद अगर राहुल गांधी घर खाली नहीं करते हैं तो जबरन उनको बाहर निकाले जाने की कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से की जा सकती है।

24 मार्च को गई संसद की सदस्यता

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा संसद सदस्यता बीते शुक्रवार 24 मार्च को रद्द कर दी गई थी। लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। राहुल को गत गुरुवार 23 मार्च को सूरत की अदालत ने मोदी उपनाम से जुड़े मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’ वहीं कांग्रेस अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति बना रही है। इसकी कमान प्रियंका गांधी के हाथ में है।

Exit mobile version