गाजियाबाद। कांग्रेस नेता और प्रियंका गांधी के सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर से भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी भाजपा की कठपुतली है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जबसे बिहार में भाजपा की सरकार गिरी है। उसके बाद से भाजपा बुरी तरह से बौखलाई हुई है। इधर-उधर ईडी और सीबीआई का उपयोग कर छापेमारी करने में जुटी हुई है। उन्होंने केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेताओं के यहां छापेमारी होती है तो वह शांत रहते हैं। जब खुद के नेताओं कि यहां छापेमारी हुई तो छटपटाने लगते हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि बिहार में जिस तरीके से भाजपा की सरकार गिरी है। उकसे बाद से भाजपा बुरी तरह से बौखला रही है। यहीं कारण है कि भाजपा अपने आक्रामक रूप में है। इसी के चलते सीबीआई की छापेमारी जगह-जगह भाजपा के इशारे पर ही की जा रही है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सीबीआई और ईडी भाजपा की नृतकी हैं। यानी जिस तरह से पुराने जमाने में बादशाहों के यहां नृतकियां होती थी और उनके इशारे पर वह नाचती थीं। ठीक उसी तरह का भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मर्जी के बगैर कहीं कोई सरकार बन जाए यह उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। ठीक उसी तरह से बिहार में भाजपा ने कर दिखाया। बिहार में जैसे ही भाजपा सरकार गिरी तो उन्होंने इशारा दिया और ईडी एवं सीबीआई ने नृतकी जैसा नंगा नाच शुरू कर दिया है।
Read also: UP News: एक अक्टूबर से पश्चिमी उप्र और एक नवंबर से पूर्वी यूपी में शुरू होगी धान की खरीद
दूसरी ओर उन्होंने दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को भी आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पर सीबीआई की छापेमारी होती है तो वह शांत रहते हैं। लेकिन जब उनके दामन पर सीबीआई की छापेमारी होती लगी तो अब वह बौखला गए हैं। वह समय दूर नहीं है जब सीबीआई की छापेमारी केजरीवाल पर पडे़गी। जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार होंगे। उन्होंने इस बात का जवाब दिया कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद नहीं चाहते हैं तो कांग्रेसियों की और उनकी पहली पसंद प्रियंका गांधी हैं। क्यों ना उन्हें ही अध्यक्ष बना दिया जाए।
