वंशवाद के कारण देश में सिकुड़ती जा रही है कांग्रेस: अमित शाह

फीचर्डवंशवाद के कारण देश में सिकुड़ती जा रही है कांग्रेस: अमित शाह

Date:


वंशवाद के कारण देश में सिकुड़ती जा रही है कांग्रेस: अमित शाह

नई दिल्ली: पुडुचेरी की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने 15,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय निधियों में से गांधी परिवार को ‘कट मनी’ दी। शाह ने कहा कि कांग्रेस में गुण को कोई स्थान नहीं है और 2016 में ए. नमःशिवायम के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बावजूद नारायणसामी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

तुच्छ राजनीति करती है कांग्रेस
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र शासित के लिए जो केंद्रीय योजनाएं थीं उसको लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ‘तुच्छ राजनीति’ करती थी। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को एक आदर्श संघ शासित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके सर्वांगीण विकास के लिए 115 से अधिक योजनाओं को मंजूरी दी लेकिन ‘‘एक ऐसी सरकार थी जो तुच्छ राजनीति करना चाहती थी।’’

केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं किया
शाह ने कहा, ‘‘उन्हें डर था कि अगर पुडुचेरी में परियोजनाएं लोकप्रिय हो जाएंगी तो यह (कांग्रेस के लिए) नुकसानदायक होगा। उन्होंने परियोजनाओं को अनुमति नहीं दी और (तत्कालीन) नारायणसामी सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।’’ शाह ने भाजपा के लिए एक जनादेश हासिल करने के प्रयास के तहत भरोसा दिया कि यदि छह अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो पुडुचेरी को ‘‘भारत का रत्न बनाया जाएगा और दुनियाभर में इसका प्रचार होगा।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...