Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress Inflation Rally: 4 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस का महंगाई पर हल्ला बोल, प्रदेश के सभी जनपदों, ब्लाक, मंडल से कांग्रेसी होंगे शामिल

लखनऊ। आगामी 4 सितंबर 2022 को कांग्रेस पार्टी रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाली रैली मंहगाई पर हल्ला बोल, चलो दिल्ली को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर आज प्रदेश स्तर के नेताओं की लखनऊ में बैठक का आयेाजन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश की तरफ से ब्यापक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों ने शामिल होने की रणनीति बनाईं गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अलावा विभाग और प्रकोष्ठों के चेयरमैन और प्रदेश भर से आए ज़िला पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने  रैली की तैयारी के बारे में बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी मंहगाई से पीड़ित है। इससे पूरे देश की जनता में गुस्सा है। ऐसे में जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस  गूंगी-बहरी और तानाशाह भाजपा सरकार को जगाने के लिए इस रैली का आयोजन कर रही है। रैली में प्रदेश की ओर से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है, तैयारी बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, मंत्री राजस्थान सरकार धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने से पहले जनता से बड़े वादे किए थे। उसमें सबसे बड़ा वादा मंहगाई कम करने का था।

कांग्रेस सरकार में अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चा तेल 125 डालर तक पहुंचा था। इसके बाद भी देश में 56 रुपए लीटर डीजल और 66 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिकता था। घरेलू गैस सिलिंडर 400 रुपए का मिलता था। उस पर भाजपा नेता मंहगाई को लेकर प्रदर्शन करते थे। आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई। भाजपा नेता और देश के प्रधानमंत्री महंगाई के मामले में नही बोलते। जनता मंहगाई से त्रस्त है और सरकार चुप है। सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करने में व्यस्त है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी बात रखी।

Exit mobile version