नई दिल्ली। कांग्रेस ने कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया पर अंदर की खबर यह है कि, पार्टी से लगभग 60 नेताओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने का ग्रीन सिंग्नल मिल चुका है। यूपी प्रभारी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर जमीनी हकीकत और ताजा हालात को समझते हुए उम्मीदवारों पर फैसला ले रहे हैं। पार्टी कल्चर के लिए ऐसा पहली बार है जबकि बगैर स्क्रीनिंग कमेटी के डायरेक्ट ही कंडीडेट फाइनल किये जा रहे हंै।
हालंकि, इससे पहले भी कंडीडेट फाइनल किये जाने की सूचनाएं आयीं थीं पर पार्टी लीडरान ने ही यह बात नहीं स्वीकारी। पर इसी क्रम में सोमवार को प्रयागराज शहर उत्तरी सीट से एक्स एमएलए अनुग्रह नारायण सिंह को कंडीडेट बनाया गया। प्रभारी सचिव बाजीराव खांडे ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नाम का खुलेआम ऐलान किया है।
Read also: यूपी में मुख्यमंत्री बने रहेंगे योगी, विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पूरी
कहा जाता है कि, ऐसा प्रियंका गांधी मंशानुरुप है। अनुग्रह नारायण सिंह इसी सीट से चार बार एमएलए रह चुके हैं। लगभग दो बरसों तक वह उत्तराखंड के इंचार्ज भी रहे। स्टेट प्रेसिडेंट अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, एक्स एमएलए नदीम जावेद को भी चुनावी जंग लडऩे के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
Read also: यूपी के 7 नेताओं कैबिनेट विस्तार में जगह विधानसभा चुनाव साधने का प्रयास
एक अन्य पार्टी सेक्रेटरी के अनुसार कुुछ वत्रमान विधायकों, पूर्व विधायकों और अपने क्षेत्र में खासी पकड़ रखने वाले लगभग 60 नेताओं को चुनावी जंग में उतरने के लिए कमर कस लेने के निर्देश दिये जा चुके हैं। यूं ही सभी की विधानसभाओं से मिले फीडबैक को देखते हुए ही इन्हें ग्रीन सिंग्रल पार्टी की ओर से मिला है।

