कांग्रेस ने माना पनौती है गांधी परिवारः जेडीयू

उत्तर प्रदेशकांग्रेस ने माना पनौती है गांधी परिवारः जेडीयू

Date:


कांग्रेस ने माना पनौती है गांधी परिवारः जेडीयू

  • जेडीयू ने कसा तंज, सोनिया-राहुल करते हैं प्रचार तो डूब जाती है कांग्रेस की लुटिया

पटना। बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल नहीं किया है। इस पर जनता दल युनाइटेड ने तंज कसते हुए कहा कि आखिरकार कांग्रेस ने अपनी पार्टी की पनौती को पहचान लिया है। कांग्रेसी समझ गये हैं कि सोनिया और राहुल गांधी जहां भी प्रचार करते हैं कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है। इसी लिये दोनों का नाम स्टार प्रचारकों की सूची मंे शामिल नहीं किया गया है।

Read also: जेडीयू ने आरसीपी सिंह को दी यूपी में बीजेपी से गठबंधन तय करने की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारको की सूची में कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी तक का नाम है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस सूची में बिहार कांग्रेस के अनेक बड़े नेताओं के नाम भी रखे गये हैं। मगर सोनिया और राहुल गांधी को स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। जनता दल युनाइटेड के प्रवक्ता अजय आलोक सोनिया-राहुल का नाम शामिल न किये जाने पर कांग्रेस को बधाई दी है।

वहीं भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह का कहना है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिये चुनाव प्रचार करने लायक नहीं बचे हैं। इनका नाम लिस्ट मेें शामिल न करना जाहिर करता है कि कांग्रेस के ये बड़े नेता देश को चेहरा दिखाने लायक नहीं बचे। टुकडे़-टुकड़े गैंग के नेता को लिस्ट में शामिल किया गया मगर गांधी परिवार के किसी नेता को इस काबिल नहीं समझा गया।

Read also: शरद यादव जा सकते हैं जेडीयू में वापस, कुशवाहा ने की मुलाकात

इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि गांधी परिवार को कोई भी सदस्य किसी उपचुनाव में प्रचार करने के लिये नहीं जाता। जेडीयू और भाजपा को नहीं मालूम की कांग्रेस के काम करने का तरीका क्या है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related