Congress Halla Bol Rally: मंहगाई के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल कल, रामलीला मैदान छोटा पड़ने का दावा

नेशनलCongress Halla Bol Rally: मंहगाई के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला...

Date:

देश में आसमान छूती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कल दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक विशाल रैली करने जा रही है. कांग्रेस का दावा है कि रैली में इतने लोग जुटेंगे कि मैदान छोटा पड़ जायेगा। मंहगाई के खिलाफ इस रैली के बहाने कांग्रेस पार्टी देश में 2024 में होने वाले आम चुनाव का आगाज़ करेगी। कांग्रेस पार्टी काफी दिनों से इस रैली की तैयारियों में जुटी हुई है. 

रैली से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रेस करके बताया कि देश भर से लाखों पार्टी कार्यकर्ता इस रैली में प्रतिभाग के लिए पहुंचने लगे हैं. कांग्रेस के नेता के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि ये रैली देश की राजनीती में एक नया संचार करेगी और एक नई दिशा तय करेगी, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगी। कांग्रेस पार्टी बीते कई महीनों से बढ़ती महंगाई पर बहुत मुखर है और मोदी सरकार को लगातार घेर रही है. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम मंहगाई के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. हम इस लड़ाई को सड़कों पर लेकर आये हैं क्योंकि जनता की मंहगाई से कमर टूट चुकी है. 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल ने किया सूरत की सात सीटें जीतने का दावा

के. सी. वेणुगोपाल ने कहा मोदी सरकार की खराब नीतियों की वजह से आम आदमी बहुत परेशान है. 2014 के मुकाबले घरेलु गैस, पेट्रोल डीज़ल, खाने की चीजों के दाम तो गुने तीन गुने हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इसे ‘अमृतकाल’ बता रही है और आम जनता को दूध दही में कटौती करने को मजबूर कर रही है। वहीँ जयराम रमेश ने कहा कि 2014 में दूध 35 रूपये लीटर था और आज 60 रूपये है, भाजपा के अमृतकाल में यही सब होगा कि मासूम बच्चों को भी अपना राशन काटना होगा। आज प्रेस कान्फेरेन्स में कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कल रामलीला मैदान में होने वाली रैली की अपार सफलता के  जो दावे किये हैं उन दावों की सच्चाई कल पता चल जाएगी। देखना यह भी होगा कि इस रैली की कामयाबी में दिल्ली पुलिस की सख्तियां रोड़ा न बनें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related