- कनार्टक विधानसभा में कांग्रेस विधायक बोले, दुष्कर्म होना ही है तो लेट कर मजे लिजिये
कर्नाटक। जिस कर्नाटक में रोजाना एक रेप का केस दर्ज होता है वहां के कांग्रेस विधायक का कहना है कि जब रेप होना ही है तो लेट कर मजे लिजिये। शर्मनाक बात यह है कि कांग्रेस विधायक ने यह बात कर्नाटक विधानसभा में कही है। इससे भी अधिक शर्म की बात यह है कि रेप जैसे गंभीर विषय पर की गयी विवादित टिप्पणी पर कोई कार्रवाई करने की बजाये कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने हंस कर टाल दिया |
Read also: मप्र के कांग्रेस विधायक ने की खुर्शीद को पार्टी से बाहर करने की मांग
कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ होने वाली अपराधों की दर बहुत अधिक है और जनवरी 2019 से मई 2021 के बीच 1,168 रेप केस दर्ज किये गये थे। इनमें से 22 केस गैंग रेप के थे। कर्नाटक में प्रतिदिन एक रेप होेने के आंकड़े सामने आने के बावजूद वहां के नेता इस मामले को लेकर कितना गंभीर हैं यह कांग्रेस विधायक के बयान से समझा जा सकता है।
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिये स्पीकर से समय मांगा तो स्पीकर विश्वेश्वरा हेगडे कागेरी ने अपनी विवशता प्रकट की। इस पर कांग्रेस विधाकय रमेश कुमार ने विधानसभा स्पीकर की तुलना दुष्कर्म पीड़िता से करते कहा कि आपकी स्थिति भी ऐसी ही है। आप इसको रोक नहीं सकते इसलिये आप इसके मजे लिजिये।
Read also: मप्र में कांग्रेस विधायक के पुत्र ने गोली मारकर खुदकुशी की
रमेश कुमार के इस बयान पर उनको टोकने या विरोध करने की बजाये विधानसभा स्पीकर और अनेक सदस्य ठहाके मारकर हंसने लगे। संभवतः उनको यह अहसास भी नहीं था कि दुष्कर्म पीड़िता किन हालातों से गुजरती है। दुष्कर्म के दौरान मजे लेने की कल्पना कांग्रेस विधायक द्वारा करना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिला उत्थान के सपने को चकनाचूर कर रहा है।

