Site icon Buziness Bytes Hindi

PFI Ban in India: पीएफआई पर बैन लगाने पर बिफरी कांग्रेस ने की आरएसएस पर वैन लगाने की मांग

नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई पर बैन लगने के बाद अब विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर बैन लगाने की मांग की है। कांग्रेेस और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह मांग की है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरएसएसप पर भी सरकार को प्रतिबंध लगाना चाहिए। वहीं इस मामले में अब राजनीति गरमाने लगी है। जिसके बाद देश भर में इससे संबंधित प्रतिक्रियाए आनी शुरू हो गई है।  बता दें कि भारत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा पीएफआई से जुड़े अन्य आठ संगठनों पर गृह मंत्रालय ने पाबंदी लगा दी है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में कहा है कि इस संगठन के खिलाफ ऐसे सबूत मिले हैं। जिनसे साबित होता है कि पीएफआई देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

इसके अलावा कहा गया है कि संगठन के सदस्य सीरिया, इराक, अफगानिस्तान में जाकर आईएस जैसे आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं। हिंसक गतिविधियों में नाम आने के बाद पीएफआई की हर तरफ चर्चा होने लगी। इसके बाद नवंबर 2006 में दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिमी के अलावा दक्षिण भारत के तीन मुस्लिम संगठनों का विलय हुआ और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया अस्तित्व में आया था।

Exit mobile version