Site icon Buziness Bytes Hindi

ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा बागी को मैदान में उतारा

om birla

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज अपनी छठी सूची जारी कर दी, इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम हैं , चार राजस्थान से और एक तमिल नाडु से. राजस्थान की सूची में एक नाम प्रह्लाद गुंजल का है जो भाजपा के विधायक थे और बगावत करके कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं , कांग्रेस पार्टी ने प्रह्लाद को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के विरुद्ध कोटा संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। एक तरह से कांग्रेस ने बिरला की राह मुश्किल कर दी है, कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं ने वैसे भी माहौल बिगाड़ा हुआ है, दुसरे प्रह्लाद गुंजल काफी असरदार गुर्जर नेता है।

प्रहलाद के अलावा कांग्रेस ने अजमेर की अहम सीट से रामचंद्र चौधरी, भिलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर, राजसमंद से सुदर्शन रावत को टिकट दिया है, वहीँ तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट से सी रॉबर्ट ब्रूट को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को पांचवीं सूची में तीन उम्मीदवारों किया था जिसमें जयपुर से पूर्व में घोषित उम्मीदवार सुनील शर्मा की जगह पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया। सुनील शर्मा को टिकट देने के बाद कांग्रेस पार्टी असंतोष उभर आय था और शशि थरूर ने सुनील शर्मा की एक विवादित पोस्ट भी शेयर की थी। सुनील शर्मा पर आरोप है कि वो कांग्रेस विरोधी मंचों का हिस्सा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अब तक 190 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। यूपी के लिए कांग्रेस पार्टी ने अबतक 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है, उसे अभी आठ सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान करना बाकी है, इन आठ में दो सीटें अमेठी और रायबरेली की हैं। लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा।

Exit mobile version