Congress Digital Membership: कांग्रेस चलाएगी डिजिटल सदस्यता अभियान, पहाड़ में बनाएगी दस लाख सदस्य

पॉलिटिक्सCongress Digital Membership: कांग्रेस चलाएगी डिजिटल सदस्यता अभियान, पहाड़ में बनाएगी दस...

Date:


Congress Digital Membership: कांग्रेस चलाएगी डिजिटल सदस्यता अभियान, पहाड़ में बनाएगी दस लाख सदस्य

देहरादून। चुनाव में बुरी तरह से हारी कांग्रेस अब एक बार फिर से पूरी स्फूर्ती के साथ उठ खड़ी हुई है। कांग्रेस अब पूरे उत्तराखंड में डिजिटल सदस्यता अभियान (Congress Digital Membership) चलाएगी। इस डिजिटल सदस्स्यता अभियान के तहत कांग्रेस ने प्रदेश में दस लाख नए सदस्य बनाने का टार्गेट रखा है। कांग्रेस के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सदस्यता अभियान प्रभारियों को निर्देश दिए गए है। इस अभियान के तहत अप्रैल के इस महीने के पहले हफ्ते में प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य पार्टी बनाएंगी।

Read also: राज्यसभा सांसदों के फेयरवेल डिनर में कुछ इस अंदाज में छाए रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक एआइसीसी से आए पार्टी के प्रतिनिधि मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यता अभियान रणनीति और इसे लक्ष्य पर गहन मंथन हुआ। पार्टी द्वारा दिया गया लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रभारियों ने इमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। प्रभारियों ने बताया कि गत वर्ष सितंबर से लेकर नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाया था। अब नए अभियान के तहत बूथ स्तर पर सक्रिय सदस्यों से ही संगठनात्मक ब्लाक अध्यक्ष और उनमें से ही जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Read also: कांग्रेस में नहीं थम रही तकरार, अब पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस प्रभारी को ठहराया हार का जिम्मेदार

कांग्रेस के प्रत्येक संगठनात्मक ब्लाक से एक पीसीसी सदस्य का चुनाव होगा। इसी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी का एक सदस्य चुना जाएगा। इसके बाद पूरी विधि के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे। इस तरह से सदस्य​ता अभियान से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक की ये प्रक्रिया अगस्त तक पूरी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related