Site icon Buziness Bytes Hindi

Congress Chintan Shivir Sankalp: जानिए उदयपुर में कांग्रेस ने कौन से लिए संकल्प

राजस्थान के उदयपुर में पिछले तीन दिन से चल रहे चिंतन शिविर में हुए मंथन से क्या सामने निकल आया है, यह  जानकारी अब सामने आ चुकी है. कांग्रेस नेता और राजस्थान के इंचार्ज अजय माकन ने आज शिविर के अंतिम दिन CWC उदयपुर के नवसंकल्प एलानों को पढ़ा. 

एक व्यक्ति एक पद, एक परिवार एक टिकट  

उदयपुर डेक्लरेशन के मुताबिक कांग्रेस में शामिल किसी भी व्यक्ति को सिर्फ एक ही पद दिया जाएगा साथ ही एक परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा. परिवार के दूसरे व्यक्ति को टिकट तब मिलेगा जब वह पांच वर्ष  तक कांग्रेस के लिए काम कर लेगा. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति पार्टी में एक पद पर पांच साल से अधिक समय के लिए नियुक्त नहीं किया जाएगा. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि नए लोगों को भी अवसर मिल सके.

Read also: Congress Chintan Shivir Sonia Gandhi : सोनिया ने चिंतन शिविर में लिया संकल्प, हम फिर लौटेंगे फिर जीतेंगे

50 Below 50 का फार्मूला 

वहीँ कांग्रेस पार्टी में नौजवानों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए पार्टी के संगठन के हर  स्तर पर 50 फीसदी उन लोगों को जगह दी जाएगी, जिनकी उम्र 50 साल से कम है. माकन ने कहा है कि कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच इसी वर्ष 15 अगस्त से रोजगार पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी .  

मंडल कांग्रेस का गठन 

माकन ने बताया कि तीन से 6 महीनों में जिलास्तर पर सभी रिक्त नियुक्तियां पूरी कर जवाबदेही तय की जाएगी. इसके अलावा पहली बार मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन भी किया जायेगा. नवसंकल्प एलान के मुताबिक तीन डिपार्टमेंट बनाए जाएंगे जिसमें पहला होगा पब्लिक इनसाइट डिपार्टमेंट. इसमें जनता के संवाद होगा, उनके विचारों को जाना जायेगा. दूसरा विभाग इलेक्शन मैनेजमेंट का होगा जिसके अंतर्गत चुनावी तैयारियां बेहतर तरीके से की जाएं. नेशनल ट्रेनिंग तीसरा विभाग होगा जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.

Read also: Congress Chintan Shivir Rahul Gandhi : जनता से टूटा रिश्ता जोड़ेगी कांग्रेस, चिंतन शिविर में बोले राहुल

वंचित को अधिकार दिलाने का संकल्प 

इसके अलावा मजदूरों का सशक्तिकरण , हर वर्ग की महिला को अनुपात के रूप से आरक्षण, एससी एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों को कांग्रेस पार्टी ज़ोरदार ढंग से उठाएगी. माकन ने कहा हमारा संकल्प है कि जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने लाने की मांग करके वंचितों को अधिकार दिलाया जाए.

Exit mobile version