Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi Birthday: बेरोजगार दिवस के रूप में कांग्रेस ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

प्रधानमंत्री का जन्मदिन आज बड़ा इवेंटफ़ुल रहा, अपने जन्मदिन पर जहाँ उन्होंने मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाये गए चीतों का पुनर्वास कर दिनभर मीडिया में छाये रहे वहीँ कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाया और उनसे पूछा कि 8 चहेते तो भारत आ गए लेकिन पिछले 8 सालों में 16 करोड़ रोज़गार क्यों नहीं आ पाए. 

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा पर निकले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में चीतों के पुनर्वास पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि देश में 8 चीते तो  आ गए लेकिन अब ये बताइए कि पिछले 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां क्यों नहीं आई? उन्होंने नारा दिया “युवाओं की है ललकार, लेकर रहेंगे रोजगार। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में कांग्रेस दफ्तरों में बेरोजगार मेलों का आयोजन किया। यूथ कांग्रेस प्रेजिडेंट श्रीनिवास बी वी ने कहा कि चूँकि मोदी सरकार देश के नौजवानों लिए बेरोजगारी की सौगात लाई है इसलिए देश के युवा उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में आज मना रहे है।

श्री निवास बी वी ने कहा कि देश का 60 प्रतिशत नौजवान बेरोजगार रोज़गार की तलाश में भटक रहा है, उन्होंने आंकड़ा दिया कि देश के 20 से 24 वर्ष तक के 42 फीसद युवा बेरोजगार हैं, देश में बेरोज़गारी ने 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है बावजूद इसके मोदी सरकार सिर्फ अपने चुने हुए दो उद्योगपतियों की ही फ़िक्र है, उन्हें देश के लाखों बेरोज़गार नज़र नहीं आते. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर प‍िछले एक वर्ष के हाई लेवल पर है। केंद्र और राज्यों में 60 लाख पद खाली होने के बावजूद नौजवानों को नौकरियों के लिए भटकना पड़ रहा है.

Exit mobile version