Site icon Buziness Bytes Hindi

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण से कांग्रेस उम्मीदवार की मौत


पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण से कांग्रेस उम्मीदवार की मौत

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण ने अब अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक का गुरुवार को निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कोलकाता में निधन
मुर्शिदाबाद जिले के समसरगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रेजाउल को बुधवार को जंगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद रात में उनकी हालत बिगड़ने के बाद कोलकाता के अस्पताल में रेफर किया गया। सूत्रों के मुताबिक सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया।

अभी चार चरण बाक़ी
बता दें कि समसरगंज में सातवें चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। आठ चरण में होने वाले चुनावों में चार चरण के चुनाव हो चुके हैं और चार के और बाकी हैं। इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के कुछ अन्य उम्मीदवारों को भी कोरोना संक्रमण होने की खबरे आ रही है।

Exit mobile version