Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस ने मानसून सत्र से पहले बुलाई बैठक, नेता प्रतिपक्ष में हो सकता है बदलाव


कांग्रेस ने मानसून सत्र  से पहले बुलाई बैठक, नेता प्रतिपक्ष में हो सकता है बदलाव

नईदिल्ली: आगामी 19 July से शुरू होने वाले Parliament के Monsoon Session मानसून सत्र की शुरुआत के ऐलान के साथ सभी पार्टियों ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए Congress ने अपने लोकसभा-राज्यसभा के सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन पार्टी ने सदन में पार्टी के कामकाज को सुविधाजनक और प्रभावी बनाने के लिए किया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि Monsoon Session से पहले कांग्रेस एक अहम बैठक कर सकती है।

हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे हैं की कांग्रेस West Bengal चुनाव में हुए खराब प्रदर्शन का ठीकरा सदन मे कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीररंजन चौधरी पर फोड़ सकती हैं और उनकी जगह कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष बना सकती हैं।

Parliament के Monsoon Session से पहले पार्टी के लोकसभा सांसदों के इस बैठक की अध्यक्षता Congress President Sonia Gandhi करेंगी। Congress के प्रमुख नेताओं ने बताया कि COVID-19 के चलते इस बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस Monsoon Session में पार्टी केंद्र पर कथित Corona कुप्रबंधन और Vaccine की कमी और पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों को लेकर हमलावर होगी।

आज होगी सर्वदलीय बैठक

बता दें कि आज Union Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi ने मानसून सत्र से पहले सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री जोशी के द्वारा बुलाई गई इस बैठक में देश के Prime Minister के भी सम्मिलित होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद में Lok Sabha Speaker Om Birla ने भी शाम 4 बजे फ्लोर नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बताते चले कि इस बार का Parliament का मानसून सत्र  19 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। दोनों सदनों की बैठक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी जिसमें कुल 19 कार्य दिवस होंगे।

Exit mobile version