Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस भी करने लगी भाजपा-सपा की तरह लोक लुभावन वादे


कांग्रेस भी करने लगी भाजपा-सपा की तरह लोक लुभावन वादे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी पर सपा मुखिया मायावती ने ट्वीट करते हुए तंज कसा है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने का प्रयास कर रही कांग्रेस भी भाजपा-सपा की तरह लोक-लुभावन वादे कर रही है। ऐसे वादे कांग्रेस उन राज्यों में पूरा क्यों नहीं कर रही जहां उनकी सरकार है।

Read also: दलित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें पंजाब के सीएमः मायावती

बसपा मुखिया मायावती ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ ट्वीटर वाॅर छेड़ते हुए लगातार तीन ट्वीट किये। पहले ट्वीट में मायावती ने लिखा, कांग्रेस ने भी भाजपा और सपा की तरह चुनावी छलावे की तरह लोक लुभावन वादे करने शुरू कर दिये हैं। कांग्रेस ने यूपी में सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन, स्कूटी देने की बात कही है। मगर इनपर विश्वासन कौन व कैसे करे?

दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा कि राजस्थान और पंजाब जहां कांग्रेस की सरकार है क्या इन्होंने वहां ऐसा कुछ करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन कर लें। मायावती ने आगे कहा कि कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के दावों और वादों के प्रति जनविश्वास की घोर कमी है।

Read also: राजस्थान में दलित की हत्या चुप क्यों है कांग्रेसः मायावती

तीसरे ट्वीट में कांग्रेस को निशाना बनाते हुए मायावती ने भाजपा को भी लपेटे में लिया। उन्होंने लिखा कि जनता से छल और वादाखिलाफी करने के कारण ही कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इन्हीं कुछ खास कारणों से भाजपा के भी बुरे दिन शुरू हो चुक हैं। मायावती ने कहा, अच्छे दिन का सपना दिखाकर महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा भाजपा को भी भुगतना ही होगा।

Exit mobile version