Site icon Buziness Bytes Hindi

Conflict with BJP:भाजपा से अदावत तो कब्र तक जायेगी- आजम खान

आज़म खान ने आज रामपुर में कार्यकर्ताओं को दिए एक सम्बोधन में कहा कि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है और अगर कोई अदावत है तो वो उसूलों की है, उन्होंने इस मौके पर कहा कि अलबत्ता बीजेपी के साथ मरते दम तक उसूलों की अदावत जारी रहेगी। आज़म खान ने कहा कि किसी के साथ ज़ात और धर्म के नाम पर भेद नहीं करना चाहिए और न हमने कभी किया है। कोई भी नहीं कह सकता कि हमने धर्म या ज़ात के नाम पर किसी के साथ कभी भी कोई ज़्यादती की हो। सपा नेता ने कहा कि मेरे पास आने वाला नहीं मालूम कांग्रेसी था या भाजपाई, हमने आने वाले सभी लोगों को एक नज़र से देखा। उन्होंने कहा कि हाँ जहाँ तक उसूलों की बात है तो कांग्रेस के साथ कोई लड़ाई नहीं है लेकिन बीजेपी के साथ अदावत थी और हमेशा रहेगी, जो कब्र तक मेरे साथ जाएगी।

Also Read : Salman Khan Death Threat : सलमान खान को जान से मारने की धमकी

वह रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार आसिम रज़ा के लिए कैम्पेन कर रहे थे। आज़म खान ने कहा कि सारी दुनिया को मालूम है कि रामपुर पर बहुत ज़ुल्म हुआ है, उनका इशारा जौहर युनिवर्सिटी की तरफ था जो इस वक़्त प्रदेश सरकार के निशाने पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब मैं शपथ लेने गया तो भाजपा वाले हमसे आँख नहीं मिला पा रहे थे। आज़म खान ने कहा कि मुझे बदनाम करने की कौन सी कोशिश नहीं की गयी और आज यही आसिम रज़ा के साथ भी हो रहा है, आज ज़रुरत है कि हमें पिछले 40 सालों से अपनी वफादारी साबित करने वाले आसिम रज़ा को अपने कंधे पर बिठाने की।

आज़म खान ने इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट का एकबार फिर शुक्रिया अदा किया, आज़म ने कहा कि आज मैं ज़िंदा हूँ तो सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की बदौलत। आज़म ने कार्यकर्ताओं से अपील कि जिस तरह पिछले लोकसभा चुनावों में मुखालिफ हालात में आप लोगों ने मुझे कामयाब बनाया वैसे ही इस बार आप लोग आसिम रज़ा के लिए भी खड़े हो जाइये।

Exit mobile version