PM Modi के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल को चमकाने की निंदा, कांग्रेस ने कहा-मौत पर भी इवेंटबाज़ी?

पॉलिटिक्सPM Modi के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल को चमकाने की निंदा,...

Date:

गुजरात के मच्छू नदी पर बने केबल सस्पेंशन पुल पर हुई त्रासदी से पूरा देश दुखी है. प्रधानमंत्री मोदी आज मोरबी जायेंगे और अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानेंगे, इधर देर रात तक अस्पताल के रंगरोगन और उसे नया बनाने का काम जारी रहा. युद्ध स्तर पर चले इस काम का उद्देश्य अस्पताल की कमियों को प्रधानमंत्री से छुपाना था. विपक्ष ने ऐसे मौके पर अस्पताल में चल रहे काम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस पार्टी ने कहा सैकड़ों लोगों की मौतों से बेपरवाह होकर एक इवेंट की रात भर तैयारी हुई है. वहीँ आम आदमी पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री के फोटोशूट की तैयारी बताया है.

बता दें कि मच्छू नदी पर बने केबल सस्पेंशन पुल के गिर जाने से जान गंवाने वालों की संख्या 134 है जिसमें 47 बच्चे थे. वहीँ 100 से ज़्यादा ज़ख्मी लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री आज इस अस्पताल का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले अस्पताल को चमकाने का काम पूरी रात चला. दीवारों और छतों को दोबारा पेन्ट किया गया, और नए वॉटर कूलर लगाए गए बिस्तरों की चादरें भी बदली गईं, देर रात एक बड़ी टीम पूरे अस्पताल में झाड़ू लगाते हुए देखी गयी.

प्रधानमंत्री के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल के ‘जीर्णोद्धार’ की आलोचना हो रही है. कांग्रेस पार्टी हादसे को ‘त्रासदी’ बताते हुए कहा कि कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे, उससे पहले वहां रंगाई-पुताई, चमचमाती टाइल्स लगाने का काम चल रहा है. प्रशासन पूरी कोशिश में लगा है PM मोदी के फोटो शूट में कोई कमी न रहे, कांग्रेस ने कहा कि इन्हें शर्म नहीं आती, मौत पर भी ईवेंटबाजी में लगे हैं यह लोग.

वहीँ आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट कर हमला बोला है और कहा है प्रधानमंत्री के फोटोशूट के लिए अस्पताल की मरम्मत की जा रही है. भाजपा ने अगर 27 वर्ष में काम किया होता तो आधी रात को अस्पताल को चमकना न पड़ता। वहीँ RJD ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि आज उसी अस्पताल को सजाया-संवारा जा रहा है जहाँ सैकड़ों लाशों का ढेर है. पूरा देश गमज़दा है लेकिन एक विशेष शख़्स ड्रेस बदलने व फोटो खिंचवाने में व्यस्त है. राजद ने सवाल किया कि जहां पर सैकड़ों लाशें पड़ी हों वहां क्या कोई रंगाई-पुताई करवाता है?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related