Site icon Buziness Bytes Hindi

मात्र 101 रुपये की डाउनपेमेंट पर 50 हजार रुपये का मोबाइल देने वाली कंपनी वीवो बेस्ट आफर दीपावली हुए धड़ाम

Vivo Diwali Offer:

मेरठ। देश के मोबाइल बाजार में धोखाधड़ी कर तहलका मचाने वाली कंपनी वीवो के बेस्ट आफर भी अब बाजार से खत्म हो चुके हैं। इस बार दीपावली पर वीवो का कोई भी बाजारी आफर नहीं आया। इतना ही नहीं हर एक पखवाडे़ में नए दमदार फीचर्स के साथ नया मोबाइल लांच करने का दावा करने वाली वीवो के नाम से भी लोग परहेज कर रहे हैं। इस कंपनी के मोबाइल इस्तेमाल करने से लोग डर रहे हैं। बता दें देश के मोबाइल बाजार में वीवो ने कई फोन्स उतारे जिनमें दावा किया गया कि उनके फीचर्स बेहद दमदार हैं।

लेकिन इन मोबाइलों को इस्तेमाल के बाद प्रोफशनल ने भी इनको नकार दिया। वीवो के फोन डिस्प्ले, बैटरी, परफॉर्मेंस समेत अन्य फीचर्स भी लोगों के लिए बेस्ट फिट नहीं बैठ रहे। यहा तक कि जिन लोगों ने 101 रुपये के डाउनपेमेंट पर 50 हजार का वीवो फोन बाजार से खरीदा उनका एक्सपीरियंस भी काफी खराब बताया जा रहा है। फोन के लुक देखने में तो प्रीमियम थे लकिन इनका प्लेसमेंट बेहद ही खराब रहा है। जिन लोगों के पास वीवो फोन हैं उनका अनुभव अब घबराने वाला है।

हर साल दीपावली के मौके पर अपने नए मोबाइल भारत के बाजार में लाॅच करने वाली वीवो कंपनी इस बार कुछ भी नया नहीं लाॅच कर पाई। वीवो मोबाइल की बाजार में तेजी से गिरती डिमांड और कंपनी द्वारा की गई ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी इसका बड़ा कारण रही है। वीवो अब चीन से ही अपने अधिकृत प्रोडक्ट की ब्रांडिंग भारत में कर रही है। देश में वीवो के अधिकांश स्टोर और रिटेल काउंटर बंद होने की कगार पर हैं। छोटे शहरों से तो वीवो का कारोबार खत्म ही हो गया है। अब बडे़ महानगरों से भी कंपनी धीरे-धीरे स्विच कर रही है। कंपनी का कोई अधिकारी अब भारत में जवाबदेही के लिए नहीं है। बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई में वीवो के जो बडे़ अधिकारी थे उनमें से अधिकांश ने या तो रिजाइन कर दिया या फिर वो देश छोड़ गए हैं।

Exit mobile version