Site icon Buziness Bytes Hindi

UKPSC : भर्ती विज्ञप्ति अक्टूबर में जारी करेगा आयोग, निशुल्क आवेदन और आयु में मिल सकती है छूट

देहरादूनउत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली जाने वाली चार भर्तियों की विज्ञप्ति अक्तूबर में जारी करने की तैयारी है। इनमें पुलिस कांस्टेबल को छोड़कर बाकी तीन भर्तीयों पर निःशुल्क आवेदन और आयु में छूट का लाभ मिल सकता है। आयोग ने इस संदर्भ में पत्र भेजकर शासन से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन 17 जून 2021, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन 19 अगस्त 2021 और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का विज्ञापन पांच फरवरी 2021 को निकाला था। इन तीनों भर्तियों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन फिर से नए सिरे से शुरू करेगा।

आयोग के अनुसार इन भर्तियों में पुराने के साथ अब नए उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। आयोग से पत्र मिलने के बाद शासन ने इस पर काम शुरू किया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। सूत्रों के अनुसार, इन तीनों भर्तियों में आवेदकों को शुल्क से छूट मिलेगी। वहीं, आयु सीमा कटऑफ डेट अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन के हिसाब से रखी जा सकती है।  आयोग ने जो भर्ती निकाली है उनमें पटवारी और लेखपाल भतÊ के लिए 1,43,000 पद, फॉरेस्ट गार्ड भतÊ के लिए 1,31,500 पद और सहायक लेखाकार भर्ती के लिए 26,840 पदों पर भर्ती निकाली है। 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयु और शुल्क को लेकर शासन को पत्र भेज दिया है। जैसे ही वहां से जानकारी आएगी, उसी हिसाब से विज्ञप्ति में प्रावधान किए जाएंगे। अपर सचिव कार्मिक डा0 ललित मोहर ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग का पत्र मिला है, जिसमें आयु और शुल्क पर जानकारी मांगी  है। इस पर निर्णय लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है

Exit mobile version