Site icon Buziness Bytes Hindi

झुकी हिमाचल सरकार स्वर्ण वर्ग के लिए आयोग का होगा गठन


झुकी हिमाचल सरकार स्वर्ण वर्ग के लिए आयोग का होगा गठन

धर्मशाला। स्वर्ण आयोग के गठन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के आगे हिमाचल सरकार को झुकना ही पड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद सदन से बाहर आकर सामान्य वर्ग (स्वर्ण वर्ग) आयोग के गठन का ऐलान किया।
गौरतलब है कि धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही सदन के अंदर और बाहर सरकार को संकट का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां सदन के भीतर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी थी। वहीं सदन के बाहर प्रदर्शनकारी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग कर रहे थे। सदन के भीतर तो भाजपा सरकार को जीत मिली और कांग्रेस का लाया हुआ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। लेकिन प्रदर्शनकारियों के तीखे तेवरों के आगे सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं सदन के बाहर और सदन के अंदर सामान्य वर्ग (स्वर्ण वर्ग) के लिए आयोग का गठन करने का ऐलान किया।

Read also: भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के भीतर केवल मध्यप्रदेश में ही सामान्य वर्ग के लिए आयोग बना हुआ है। मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही हिमाचल में भी आयोग का गठन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यह ध्यान रखा जाएगा कि सामान्य वर्ग के लिए आयोग के गठन से किसी विशेष और समाज पर कोई विपरीत प्रभाव पड़े।

Read also: महंगाई डायन ने खा लिया भाजपा को

सीएम जयराम ठाकुर के स्वर्ण वर्ग के लिए आयोग का गठन का ऐलान करने के बाद राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि सामान्य वर्ग आयोग के नाम से गठित किए जाने वाले आयोग के संविधान और कार्य को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

Exit mobile version