Site icon Buziness Bytes Hindi

यहाँ आकर चाय में लीजिए वाइन का स्वाद


यहाँ आकर चाय में लीजिए वाइन का स्वाद

अगर आप चाय और वाइन शौकीन है और दोनों का युद्ध एक साथ उठाना चाहते हैं देहरादून- हरिद्वार हाईवे पर स्थित ‘येलो हिल्स – द ऑर्गेनिक गोल्ड’ आपके लिए सबसे बेहतर ठिकाना हो सकता है। यही नहीं इस जगह पर आप एक साथ 24 फ्लेवर की चाय का आनंद उठा सकते हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच बने इस कैफे हाउस के संचालक नरेश राणा बताते हैं कि इस कैफे में ऑर्गेनिक ग्रीन टी के अलग-अलग फ्लेवर्स मिलते हैं। यहाँ सबसे ज्यादा डिमांड लोगों में वाइन फ्लेवर की होती है।

तीन फ्लेवर में मिल्क टी

नरेश राणा बताते हैं कि उनके कैफे में मिल्क टी के भी कई फ्लेवर मिलते हैं। इसमें नार्मल कैरेमल स्पाइस, इलायची कड़क और बॉम्बे कटिंग शामिल हैं। नरेश बताते है कि मुंबई कटिंग में असम टी, अदरक, सौंफ आदि का मिश्रण होता है। जबकि इलायची कड़क में असम टी के साथ इलायची की डबल डोज़ शामिल होती है। वह बताते हैं कि चाय ये शौकीनों को उनके यहाँ मौजूद सभी फ्लेवर्स बहुत पसंद आते हैं। उनके यहाँ 24 से ज्यादा फ्लेवर्स में ऑर्गेनिक टी मिलती है। कैफे में चाय का लुत्फ़ उठाने के साथ ही ग्रीन टी आकर्षण पैकेजिंग में ख़रीदी भी जा सकती है।

Read also: चेहरे को स्वस्थ और सुन्दर रखती है ग्रीन टी जानिए कैसे करें उपयोग

450 रुपये से चाय शुरू

नरेश बताते हैं कि ‘येलो गोल्ड- द ऑर्गेनिक गोल्ड’ में चाय की शुरुआत 450 रुपये से शुरू होती है । इसके अलावा उनके यहां 650 रुपये तक चाय उपलब्ध है। इन सभी में असम टी का प्रयोग किया जाता है। ऑर्गेनिक ग्रीन टी लैवंडर, जिंजर, कहवा आदि अलग अलग फ्लेवर्स शामिल हैं।

Read also: कम खर्च में करना हो विदेश की सैर तो जरूर करे नेपाल की सैर…..

अन्य ऑर्गेनिक उत्पाद भी उपलब्ध

नरेश राणा बताते हैं कि उनके यहां सभी उत्पाद ऑर्गेनिक होते हैं। चाय के अलावा उनके यहां अन्य ऑर्गेनिक उत्पाद भी उपलब्ध है। यह सभी एनजीओ की सहायता से खुद तैयार करवाए जाते हैं। इसमें उत्तराखंड के कई मशहूर उत्पाद शामिल हैं। इसका उद्देश्य पहाड़ी उत्पादों को विस्तार देना है। वह बताते हैं सभी उत्पाद महिलाओं द्वारा तैयार किये जाते हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार भी मिल जा रहा है और ऑर्गेनिक के रूप में लोगों को शुद्ध खाद्य उत्पाद भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस कैफे-रेस्टोरेंट में ऑर्गेनिक फूड के तहत कई पहाड़ी खाद्य उत्पाद मौजूद है। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा मिलने के साथ ही महिलाओं को भी इसमें पहचान मिल रही है।

Exit mobile version