Site icon Buziness Bytes Hindi

World Cup 2023: अहमदाबाद में 4 अक्टूबर को विश्व कप उद्घाटन समारोह का रंगारंग आगाज, मौजूद रहेंगे सभी कप्तान

World Cup 2023

World Cup 2023: तीन अक्तूबर को विश्व कप 2023 के अभ्यास मैच खत्म होंगे। जानकारी के अनुसार, अभ्यास मैच खत्म होने के बाद सभी कप्तान अहमदाबाद में जुटेंगे। जहां सभी मीडिया से बातचीत करेंगे और फोटो खिंचवाएंगे। इसे ‘कैप्टन्स डे’ के रूप में जाना जाता है।
भारत में क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज पांच अक्तूबर को होगा। उससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार अक्तूबर को विश्व कप का उद्घाटन समारोह आयोजन किया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे भी हिस्सा लेगे। उस दिन विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों के कप्तान मौजूद होंगे। दूसरे दिन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड और पिछले विश्व कप के फाइनल में हारनी वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच होगा।

उद्घाटन से एक दिन पहले मैच खेलने में व्यस्त रहेंगे Six Nations Captain

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सदस्य, वैश्विक क्रिकेट संचालन संस्था के कार्यकारी बोर्ड सदस्य और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। विश्व कप उद्घाटन समारोह से ठीक एक दिन पहले 10 में से छह कप्तान व्यस्त रहेंगे। भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान की टीम मैच खेल रही होगी। श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। ऐसे में इन छह टीमों के कप्तान मैच के बाद या अगले दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे।

भारत के 10 शहरों में होगा विश्व कप मैच का आयोजन

विश्व कप 2023 में 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच होंगे। विश्व कप 2023 के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। इनमें अहमदाबाद, हैदराबाद, दिल्ली, धर्मशाला, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और कोलकाता में विश्व कप के मुकाबले खेले जाएंगे। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में विश्व कप के अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे।

श्रीलंका और नीदरलैंड को क्वालीफायर्स से मिली एंट्री

इस विश्व कप में विश्व की 10 क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड टीमें क्वालीफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं। इन दोनों अलावा मेजबान भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें विश्व कप में भाग ले रही हैं।

Exit mobile version