Site icon Buziness Bytes Hindi

Collision: हवा में टकराये हेलीकाप्टर, चार की मौत

crash

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हवा में एक एक्सीडेंट हो गया और 4 लोगों की जान चली गयी, दरअसल ये एक्सीडेंट दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुआ जो आपस में टकरा गए. इसमें एक हेलीकाप्टर उड़ान भर रहा था जबकि दूसरा उड़ान भर रहा था. ये हेलीकाप्टर हादसा गोल्ड कोस्ट में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सी वर्ल्ड रिजॉर्ट के पास घटित हुआ.

एक हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के बाद टक्कर के बाद एक हेलीकाप्टर तो सुरक्षित लैंड कर गया लेकिन दूसरा हेलीकाप्टर क्रैश कर गया. सभी मृतक इसी हेलीकाप्टर में ही सवार थे वहीँ दूसरे चॉपर में बैठे लोगों को मामूली तौर पर चोटें आईं, उन्हें कॉप्टर के शीशे टूटे जा लगे जिसका मौके पर ही उपचार कर दिया गया. हादसा होते ही बीच पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की, घायलों को जेट स्की और नावों की मदद से अस्पताल तक पहुँचाया गया.

पाकिस्तान आर्मी का हेलीकाप्टर भी हुआ था क्रैश

इससे पहले 26 सितंबर को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें में 2 पायलट समेत 6 पाकिस्तानी फौजी अफसरों की मौत हो गई थी. वहीँ बलोच लिबरेशन आर्मी ने इस हेलिकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया था. बलोच लिबरेशन आर्मी का दावा था कि उन्होंने पाक सेना के दो अधिकारीयों अपहरण किया है. दरअसल पाकिस्तानी सेना के अधिकारी किसी मिशन पर निकले थे, इस टीम में शामिल सभी 6 अधिकारीयों की मौत हो गयी थी, हालाँकि पाकिस्तान आर्मी ने बलोच लिबरेशन आर्मी के दावे को गलत बताया था और इसे एक क्रैश बताया था.

Exit mobile version