Weather Update: गर्मी के तेवर में आई कमी, ठंडी हवाओं ने बदल दिया मौसम

फीचर्डWeather Update: गर्मी के तेवर में आई कमी, ठंडी हवाओं ने बदल...

Date:


Weather Update: गर्मी के तेवर में आई कमी, ठंडी हवाओं ने बदल दिया मौसम

मेरठ। Weather Update| ठंडी हवाओं के चलते से गर्मी के तेवर में कुछ कमी आई है। हालांकि तापमान में किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आ रही है। लेकिन हवाओं से मौसम का रूख कुछ बदला सा दिखाई दे रहा है। शनिवार को तापमान में कोई खास अंतर नजर नहीं आया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई और यह 10 डिग्री के पार पहुंच गया। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की उत्तरी दिशा में बना हुआ है। जिसके चलते तापमान में और मासैम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

Read also- Weather Update: तापमान में हो रही तेजी से बढ़ोत्तरी,मौसम में आने लगी खुश्की

मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं चल रही है। जिससे मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि जब भी पश्चिमी विक्षोभ आता है हवाओं की दिशा बदल जाती है। जिससे तापमान में भी अंतर आता है। रविवार को भी पूरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। ​दिन में तेज हवाओं और सूरज की तपिश तेज होगी। जिससे तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। अभी आने वाले 9 और 10 मार्च को एक बार फिर से हल्की बूंदाबादी की संभावना है। आगामी 8 मार्च की रात से बादलों के छाने की संभावना बनी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...