Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Weather : तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

cold weather

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। इसके चलते उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज एनसीआर में सुबह से बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसी सर्दी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि एनसीआर के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से कम भी जा सकता है।

48 घंटे में और बढ़ेगी सर्दी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड वापस हो गई है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में ठंड और अधिक बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक घने कोहरे और सर्दी का असर आज शनिवार से देखने को मिलेगा। हाड कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से चालू होगा। मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी को घने कोहरे व शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है।


पश्चिम विक्षोभ के चलते ​बढ़ा था तापमान

18 और 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे तक पहुंच गया। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब विक्षोभ का असर कम हो गया है। आज अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार शाम से आसमान में आंशिक रूप से बादलों ने डेरा डाला हुआ है। शाम होते-होते सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया।

जिलों का तापमान

दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई थी। मेरठ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, फरीदाबाद में 11.7, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12.4, नोएडा में 10.1 डिग्री सेल्सियस और गाजियाबाद में 11.2 दर्ज किया गया। आज शनिवार को पूरे दिन आंशिक रुप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर का कोहरा रहने का अनुमान है।

Exit mobile version