Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली की लगातार हारों से कोच रिकी पोंटिंग नाराज़


दिल्ली की लगातार हारों से कोच रिकी पोंटिंग नाराज़

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम के लिये लक्ष्य का पीछा करना चिंता का विषय बना हुआ है। अगर उसे लगातार तीन मैच गंवाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने के लिये अगले दोनों मैच जीतने हैं तो इसमें तुरंत सुधार करना होगा। बेहतरीन शुरुआत के बाद दिल्ली ने लगातार तीन मैच गंवाये हैं और इनमें से दो अवसरों पर वह लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहा।

इनमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को मिली हार भी शामिल है। अभी वह आईपीएल अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। पोंटिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह चिंता का विषय है। जब हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो हमने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने दिया। हमें इसमें बेहतर खेल दिखाना होगा। हमें पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छी गेंदबाजी करने और लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है क्योंकि अभी तक यह हमारे अनुकूल नहीं रहा।

दिल्ली कैपिटल्स को अब अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे मुंबई इंडियन्स और दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना करना है। पोंटिंग ने कहा कि हमें टूर्नामेंट की शुरुआत से ही इसका अंदाजा था कि क्वालीफाई करने के लिये लगभग कितने अंक की जरूरत पड़ती है। हमने सात जीत जल्दी हासिल कर दी और अब लगातार तीन मैच गंवा बैठे। हमें जीत की लय फिर से हासिल करनी होगी।

Exit mobile version