मेरठ। पेट्रोल डीजल के दामों में राहत के बीच आज तेल कंपनियों ने सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। आज सुबह छै बजे सीएनजी के दामों ने दो रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई। सीएनजी के दामों में ये वृद्धि दिल्ली-एनसीआर सहित देश के सभी महानगरों में की गई है। सीएनजी के दामों में एक बार फिर वृद्धि से एक बार फिर महंगाई का झटका लोगों को लागा है।
Also Read : दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी
अब देश की राजधानी में सीएनजी के दाम प्रति किलो दो रूपये की वृद्धि की गई है। इससे दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.61 रुपये प्रति किग्रा हो गई। ऐसे ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दो रूपये की वृद्धि होने से सीएनजी 78.17 रूपये प्रतिकिलो हो गई। जबकि हरियाणा के गुरूग्राम में सीएनजी 83.94 रूपये किलो हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 21 मई की सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं।
बता दें कि जब से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतें बढ़ना शुरू हुईं, तभी से महानगरों के गैस वितरक पिछले साल अक्टूबर से समय-समय पर गैस कीमत बढ़ाते आ रहे हैं। इससे पहले 15 मई को नई दाम बढ़ोतरी के साथ सीएनजी की कीमत इस समय दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। लेकिन आज सुबह फिर से दो रुपये की वृद्धि कर दी गयी। इससे उन वाहन स्वामियों कक झटका लगा है जिनके वाहन सीएनजी संचालित है।
Also Read : Petrol Diesel Today Price: आज लगातार 43 वें पेट्रोल डीजल के दामों में तेल कंपनियों ने दी राहत

