मेरठ। आज बुधवार को एनसीआर के जिलों में सीएनजी के दाम 2.5 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए। अब इसके दाम 66.62 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं। वहीं गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े। जिससे लोगों को झटका लगा है।
आज आईजीएल ने गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में सीएनजी के दाम में 2.5 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ेत्तरी कर दी। जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 66.62 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
Read also: नोएडा में अब रेसिंग बाइक की होगी नो एंट्री, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
वहीं नोएडा के अलावा गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी 69.18 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंची। जबकि गुरुग्राम में सीएनजी के दाम 74.94 रुपये प्रति किग्रा हैं। इसके विपरीत सिटी गैस यूटिलिटी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम 7 रुपये प्रति किग्रा और पीएनजी की कीमत में 5 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि कर दी। वृद्धि दरें आज से प्रभावी मानी जाएगी।

