मेरठ। पीएनजी और सीएनजी के दामों (CNG-PNG Price Hiked) में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे संकेत सरकार की ओर से दिए गए हैं। जिससे आम लोगों की जेब पर इसका असर पड़ेगा। बता दें कि पीएनजी और सीएनजी गैस के दाम सरकार छह महीने के लिए निर्धारित करती है। लेकिन इस समय सरकारी कंपनियों ओएनजीसी,आयल इंडिया लिमिटेड के खनन इलाकों से निकाली गैस की कीमत इस बार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक 6.10 डालर एमएमबीटीयू रखी गई है। इससे सरकारी कंपनी ओएनजीसी और निजी कंपनी रिलायंस को लाभ होगा।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही पीएनजी और सीएनजी के दाम बढ़े थे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाकर 36.61 रुपये/यूनिट कर दिया था। वहीं सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। सूत्रों का मानना है कि एक बार फिर से कंपनियां इन दोनों गैसों पर कीमत बढ़ा सकती हैं।

