उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक सीएम के बयान की आलोचना

उत्तराखंडउत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक सीएम के बयान की आलोचना

Date:


उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक सीएम के बयान की आलोचना

सीएम की पत्नी ने माना, सीएम के बयान से आहत हो रही हैं महिलाओं की भावनाएं

देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की फटी जींस पर विवादित बयान क्या दिया उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक सीएम की आलोचना शुरू हो गयी। इसके बाद उनके बयान से हुए डैमेज को कंट्रोल करने में उनकी पत्नी से लेकर यूपी के विधायक तक उतर आये। हालांकि उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने भी यह स्वीकार किया कि सीएम के बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के सीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फटी जींस पहनी समाजसेविका की आलोचना की थी जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये थे। इसके बाद सीमए तीरथ सिंह रावत का एक बयान और वायरल हुआ जिसमें सीएम ने कहा कि जब वह गढ़वाल विवि श्रीनगर में पढ़ते थे, तो चंडीगढ़ से एक लड़की, जो पहाड़ की ही थी श्रीनगर पढ़ने आ गई। उसके हाफ कट, पहली बार नया-नया फैशन तो उसे लड़के ऐसे देख रहे थे कि बस आ गई मुंबई से कोई। उसका कुछ दिन ऐसा मजाक बना, क्येांकि सारे पीछे भागना शुरू कर दिए। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो और बदन दिखा रहे हो।

सीएम के बचाव में उतरी उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने कहा कि सीएम के बयान को विपक्ष गलत ढंग से पेश कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना की सीएम के बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। गौरतलब है कि सीएम की पत्नी रश्मि त्यागी रावत खुद मिस मेरठ रह चुकी हैं। रश्मि त्यागी रावत का कहना है कि सीएम तीरथ की मानसिकता बिल्कुल भी महिलाओं के पहनावे को लेकर खराब नहीं है। वह भारतीय संस्कृति और वेशभूषा को बढ़ाने की सोच रखते हैं। प्रायोजित तरीके से उनके बयान को पेश किया गया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं सीएम के बयान से हुए डैमेज को कंट्रोल करने का प्रयास कर रही बीजेपी पर भी लोगों को संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि सीएम के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। उनका मतलब तो संस्कारों से था।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस’ को लेकर बयान दिये जाने के बाद उनके बचाव में उत्तर प्रदेश के विधायक भी उतर आये हैं। बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि उन्होंनेे कहा कि महिलाएं और बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा होती हैं और इसे बनाए रखने के लिए मर्यादा में रहना जरूरी है। पुरुष और महिलाओं को ऐसा वस्त्र पहनना चाहिए जिससे उनके सभ्य और सुशील होने का एहसास झलके और वे बेहूदा ना लगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related