Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम योगी का एलान, 22 जनवरी को अयोध्या में उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज जानकारी दी है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर भारी संख्या में विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होगा, उन्होंने कहा कि मेरे अनुमान के अनुसार उस दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर लगभग 100 के करीब चार्टर्ड विमान लैंड करेंगे और ये आने वाले अयोध्या के पोटेंशियल को लेकर हम सबको राह दिखायेगा। मुख्यमंत्री ने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा इस अयोध्या को पहचानने का पहले लोगों ने प्रयास क्यों नहीं किया, इस आस्था का पहले सम्मान क्यों नहीं हो पाया।

अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सहायक होगा महृषि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट केवल आस्था ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई गति देने में सहायक होगा। लाखों नौजवानों के जीवन को भी गति देने में महृषि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने ये बाते आज अहमदाबाद-अयोध्या के लिए पहली त्रि-साप्ताहिक उड़ान शुरू करने के मौके पर कहीं। उन्होंने वर्चुअली इस उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पांच सौ किलो के नगाड़े की गूंजेगी गूँज
उधर अयोध्या में आज 500 किलो के नगाड़े को राम मंदिर प्रांगण में स्थापित किये जाने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह हमारे देश की एक कला है, हमारी कोशिश है कि इसे बढ़ावा मिले और यह जिंदा रहे. इस नगाड़े को स्थापित करने के लिए मंदिर परिसर में उचित स्थान की तलाश की जा रही है, इसके अलावा मंदिर परिसर में 1400 किलो का एक घंटा भी लगाया जाएगा, कहा जा रहा है कि इस घंटे की गूँज आसपास के कई इलाकों तक गूंजेगी।

Exit mobile version