Site icon Buziness Bytes Hindi

गायों के जलकर मरने की घटना पर सीएम योगी गम्भीर, पशुधन मंत्री पहुँचे Ghaziabad

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम इलाके के कनावनी क्षेत्र में आग लगने के कारण 38 गाय जल गयी थीं। जिनकी मौके पर ही मौत भी हो गई थी। इस मामले में खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान भी लिया था और हर भरसक मदद देने की बात भी गाजियाबाद जिला प्रशाशन से की थी। 

Also Read : UP News : ग्राम समाज की जमीनों पर सरकार की नजर! जानिये क्या है प्लानिंग

ऐसे में आज पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी आज घटनास्थल पर पहुंचे और गोशाला संचालक से बात की ओर पूरा घटनाक्रम भी जाना।इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी साथ ही जो भी लीगल प्रोसेस है उसके तहत तमाम सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही ये भी साफ कर दिया कि जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Also Read : UP : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के काम की है ये खबर, जान लीजिये, कहीं मौका निकल

जैसे ही यह दर्दनाक हादसा हुआ तो इसकी गूंज लखनऊ तक जा पहुंची और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए।इतना ही नहीं जांच में पाए जाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई।

जिसका जायजा लेने खुद गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कई पहलुओं पर इसकी जांच शुरू की गई। इसी कड़ी में आज पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह जी गाजियाबाद पहुंचे हैं और पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने गहन जांच के बाद कार्रवाई की बात भी कही है।

Exit mobile version