Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम योगी बोले, विपक्ष को तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता


सीएम योगी बोले, विपक्ष को तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता

मथुरा। जब भाजपा सरकार दंगाइयों पर सख्ती करती है तो कांग्रेस, सपा और बसपा को अच्छा नहीं लगता। सरकार सभी का विकास कर रही है लेकिन विपक्ष को विकास भी अच्छा नहीं लगता। आज मथुरा में जन विश्वास यात्रा-2 को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोला।

Read also: कीमतों को कम करने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी : अखिलेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा में मांस-मदिरा की दुकानें बंद करना विपक्ष को अच्छा नहीं लगा, मुजफ्फरनगर के दंगाइयों पर कार्रवाई करना भी विपक्ष को अच्छा नहीं लगा, मथुरा-वृंदावन केे विकास को भी विपक्ष स्वीकार नहीं करता, मोदी सरकार फ्री वैक्सीन देती है तब भी विपक्ष को अच्छा नहीं लगता। आज यूपी से अपराधी-माफिया पलायन कर रहे हैं, प्रदेश के विकास की रीढ़ बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य चल रहा है, डबल इंजन की सरकार प्रदेश के गरीबों को डबल राशन दे रही है, समाज के सभी वर्गों का और क्षेत्रों में विकास किया जा रहा है लेकिन विपक्ष को यह सब भी अच्छा नहीं लगता।

Read also: मां अन्नपूर्णा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्राण-प्रतिष्ठा

58 महीने के कार्यकाल में 19वीं बार मथुरा पहुंचे हैं मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के 58 महीने में 19वीं बार मथुरा पहुंचे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम ना होने के बावजूद सीएम योगी ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। रामलीला मैदान में बनाए गए सभा स्थल के मंच से सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करने के बाद जन विश्वास यात्रा-2 को रवाना किया। जनपद के कई इलाकों से होते हुए अलीगढ़ पहुंचने वाली जन विश्वास यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योगी सरकार की योजनाओं और किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे।

Exit mobile version