Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi In Saharanpur: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सरसावा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी दो विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने मौके पर जाएंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। मंडलीय समीक्षा बैठक में सहारनपुर जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जबकि शामली और मुजफ्फरनगर के अधिकारी व जनप्रतिनिधि वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होंगे।

Read also: Covid Cases In India: देश में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 9062 मरीज 36 की हुई मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसको लेकर एसएसपी ने एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है जो आज सुबह सात बजे से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में करीब पांच घंटे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने गत मंगलवार को ही सभी तैयारियों को पूरा किया था। पुलिस ने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा मजबूत किया। एसएसपी विपिन ताडा ने उन मार्गों को  देखा, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला जाएगा। सुरक्षा मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्होंने सुबह पांच बजे से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली थी। पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ को लगाया गया है। इसके साथ रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि आज बुधवार की सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जो कि पूरे दिन शाम तक रहेगा।

Exit mobile version