UP में कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय एक September से खुल सकते हैं। CM योगी ने टीम-9 के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा 06 से 08 वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश की जो भी प्रक्रिया है उसे शुरू करें। स्थिति का आकलन करने के बाद इन विद्यालयों में एक सितंबर से पढा़ई-लिखाई का कार्य शुरू किया जा सकता है।
अभी कुछ दिन पहले CM योगी ने आदेश दिया था कि 15 अगस्त के बाद व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों, माध्यमिक व् उच्च प्राविधिक संस्थानों में पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।उन्होंने यह भी कहा था की 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों के टीकाकरण के लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय हर परिसर में ही vaccenation camp लगाए जाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी अगर जरूरत हो तो शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति के अनुसार टीकाकरण शिविर का आयोजन कराएं। CM योगी ने कहा है कि प्रदेश में Corona की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए weakend lockdown में भी आंशिक छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है। इस संबंध में गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया जा चुका है । हालांकि, उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि प्रत्येक स्थान पर किसी भी सूरत में covid प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। कहीं भी बेवजह भीड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग लगातार सतत रहे। नई व्यवस्था के संबंध में समुचित निर्देश जारी किए जाएं।
यूपी मे शनिवार और रविवार को लॉकडाउन में मिल सकती है राहत
CM योगी ने बुधवार को Team-9 के साथ सूबे में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की और कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर लगातार नज़र बने रहने के साथ पूर्ण नियंत्रण बना हुआ है। जनपद चित्रकूट, अलीगढ़, एटा, अमेठी, फिरोजाबाद, हाथरस, गोंडा, कासगंज, शामली पीलीभीत और प्रतापगढ़, सोनभद्र में एक भी कोविड का मरीज शेष नहीं है। ये सभी जनपद आज पूरी तरह कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। उन्होने कहा लगभग हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट हो रहे हैं, जिसके बावजूद पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 % है।
UP मे अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा Vaccination
पिछले 24 घंटे में 02 लाख 39 हजार 909 सैम्पल की जाँच हुई है जिनमे 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है, बाकी 16 जनपदों में एक अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में सूबे में active covid case की संख्या मात्र 505 रह गई है। यह वो समय है जब हमे अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतनी है। थोड़ी सी भी लापरवाही और सब खत्म हो सकता है ।

