Site icon Buziness Bytes Hindi

CM Yogi Oath: योगी शाम चार बजे लेंगे शपथ, जानिये क्यों चुना गया यह वक्त


CM Yogi Oath: योगी शाम चार बजे लेंगे शपथ, जानिये क्यों चुना गया यह वक्त

लखनऊ। 25 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बज़े लखनऊ में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है, इस दिन इस समय क्या है विशेष इसे ज्योतिष के आईने से देखते हैं। बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पण्डित राजीव शर्मा के अनुसार इस दिन शीतलाष्टमी अर्थात अष्टमी तिथि है जोकि सर्वत्र विजय दिलाने वाली मानी जाती है। इस दौरान वरियान योग भी विधमान रहेगा,इस योग में बालव करण पूर्वहन 11:05 बज़े तक रहेगा तदोपरान्त कौलव करण आरम्भ होगा जोकि रात्रि 10:05 बज़े तक रहेगा। कौलव करण मित्रता सम्बंधित कार्यों के लिए प्रसिद्धि एवं सफलता देने वाला होता है।

Read also: रोहिणी में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी की गोली मारकर हत्या

श्रेष्ठ लग्न रहेगा

शपथ ग्रहण में लखनऊ के समय अनुसार अपराह्न 3:06 बज़े से सांय 5:26 बज़े तक स्थिर सिंह लग्न रहेगी जोकि अपने आप में श्रेष्ठ है। किसी भी दीर्घकालीन स्थिर शुभ कार्य के लिए यह लग्न श्रेष्ठ मानी जाती हैl प्रस्तावित सिंह लग्न की कुंडली में गोचर ग्रह के अनुसार इस लग्न में मंगल सर्वाधिक कारक ग्रह होता है जोकि योगी जी की कर्क लग्न की कुंडली में भी मंगल सर्वाधिक कारक होकर प्रबल राजयोग का निर्माण कर रहा है। यहाँ मंगल कुशल नेतृत्व की योग्यता एवं छमता प्रदान कर रहा है अर्थात योगी निर्भीक होकर प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करेंगे।

Read also: Uttarakhand CM Oath Ceremony: पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे सामाजिक वर्ग के ये लोग

शत्रुहन्ता योग बनेगा

प्रस्तावित गोचर कुंडली में सेनापति मंगल शनि के साथ शनि की मकर राशि अर्थात अपनी उच्च राशि मकर में शुक्र ग्रह के साथ छठे घर में प्रबल राजयोग बनाकर बैठेगा अर्थात यहाँ प्रबल शत्रुहन्ता योग का निर्माण होगा। योगी जी की कुंडली में कई प्रबल राजयोग विधमान हैँ परन्तु प्रस्तावित समय के अनुसार शपथ ग्रहण के समय कुंडली में कालसर्प योग भी विधमान रहेगा।

Exit mobile version