फिर आ गया कोरोना: CM Yogi ने इन जिलों के लिए जारी किये विशेष अलर्ट

उत्तर प्रदेशफिर आ गया कोरोना: CM Yogi ने इन जिलों के लिए जारी...

Date:

लखनऊ। कोरोना की चौथी लहर की आहट हो चुकी है। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को किये जाने के निर्देश दिये।

सीएम ने कहा कि यूपी की सीमा से लगे कुछ राज्यों में केस बढ़ने लगे हैं। इसका असर एनसीआर के जिलों में दिखाई दे रहा है। ऐसे में पूरी सतर्कता बरती जाए। टीम-09 के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में कोरोना से बचाव के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। गौरतलब है कि गौतमबुद्धनर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में कोरोना के 10 नये मामले सामने आये हैं। 

Also Read : शांति के लिए दुनिया की निगाहें भारत पर टिकीं : मुख्यमंत्री

चिन्हित कर करें टीकाकरण

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित किया जाए। इनको प्राथमिकता से टीका लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि लक्षणयुक्त व्यक्तियों का कोविड टेस्ट जरूर किया जाए। इस दौरान जानकारी दी गई कि एनसीआर में मिले मरीजों के जांच सैंपल में जीनोम सिक्वेंसिं के कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का दावा है कि इसमें अभी और वृद्धि होगी। हालांकि तीसरी लहर की तरह कोरोना मरीजों की स्थिति बहुत गंभीर नहीं होगी। 

यूपी में मिले 115 नये मामले

यूपी में पिछले 24 घंटों में 115 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 29 मरीज डिस्चार्ज किये गये हैं। कुल संख्या देखी जाए तो यूपी में 695 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं 24 घंटे में 83 हजार 864 लोगों का टेस्ट किया गया है। 

Also Read : दिल्ली में बढ़ रहे कोविड के मामले, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

30 करोड़ से ज्यादा कोविड के डोज लगे

यूपी में अब तक 30 करोड़ 75 लाख 99 हजार से अधिक टीकाकरण की डोज लग चुकी हैं। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों में 12 करोड़ 72 लाख 79 हजार से अधिक टीके लगाये गये हैं। वहीं 86.34 फीसदी लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 28 लाख 48 हजार से अधिक लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में 700 प्राइवेट सेंटर पर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सीएम ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी के निर्देश दिये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related