दुनिया को नई दिशा दे रहा है भारत: सीएम योगी

पॉलिटिक्सदुनिया को नई दिशा दे रहा है भारत: सीएम योगी

Date:

चित्रकूट में भाजपा के प्रशिक्षिण शिविर के समापन समारोह में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में देश ने जो तरक्की की है उसकी पूरी दुनिया में चर्चा है. यह मोदी जी के नेतृत्व का करिश्मा है कि भारत दुनिया को भी एक नई दिशा दे रहा है और विश्व के सभी देश भारत की ओर उम्मीद की नज़रों से देख रहा है. 

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही सामूहिक रूप से चिंतन को आगे बढ़ा सकती है। पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में हमने क्या कुछ किया है और इसे प्राप्त करने में कैसे सफलता प्राप्त हुई, यह सब भी आपने बहुत नजदीक से महसूस भी किया होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहली घोषणा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की थी जो अब शुरू हो चुका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सुशासन के लक्ष्य को उस दिशा में प्राप्त करने में अच्छे कदम बढ़ाए हैं । हम एक सकारात्मक भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दिन में नहीं हुआ, एक बार के प्रयास से नहीं हुआ इसे प्राप्त करने में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और यशस्वी मार्गदर्शन है।  

Read also: Sanjay Raut Detained: संजय राउत हिरासत में, ED लेकर पहुंची दफ़्तर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग किसी भी पद्धति के विरोधी नहीं हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं जिन्होंने 21 जून की तिथि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में दुनिया में मान्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने आयुर्वेद की ताकत को माना, लेकिन आयुर्वेद में जब इतनी ताकत है तो वह पिछड़ा क्यों यह सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम आवश्यकता पड़ने पर अपनी बातों को मूल्यों और सिद्धांतों के साथ रखने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करते हैं यही वजह है कि वर्ष 2022 के विधानसभा के चुनाव में जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास दिखाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related