PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया प्रदर्शनी का उद्धाटन,प्रधानमंत्री के बारे में कही ये बात

उत्तर प्रदेशPM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया...

Date:

लखनऊ। भाजपा और भाजपा शासित प्रदेशों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर कोई अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी बरते तो भारत आत्मनिर्भर बन सकता है। इस दिशा में सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा। इसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर सरकारी योजना चलाई जा रही है। इसकी वजह से विश्व के वैश्विक मंच पर हम सबकी धाक होगी। कोरोना जैसी सबसे बड़ी महामारी में भी हम कामयाब रहे हैं। कोरोना के लाॅकडाउन कफ्र्यू में पूरा भारत प्रधामंत्री मोदी के साथ था। भारत पहला देश है जिसने रेवड़ी नहीं बांटी बल्कि लोगों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारत दुनिया में नाम कमा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आज 72 वां जन्मदिन उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह प्रदर्शनी बहुत बड़ी कहानी बता रही है। उप्र की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री का योगदान बहुत अमूल्य है। इस विकास यात्रा की शुरुआत काशी से 
शुरू होकर सर्वाेच्च सदन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास देश के सभी महापुरुषों के सपनों को साकार करने वाला है। आजादी के समय देखा गया सपना प्रधानमंत्री पूरा कर रहे है। जन सहभागिता के माध्यम से यह सपना साकार हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि सामथ्र्यवान और श्रम के जरिए कुछ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोग्य मेला लगाए जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक, अवनीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related