Site icon Buziness Bytes Hindi

Har Ghar Tiranga Abhiyan : मुख्यमंत्री योगी ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर स्कूली बच्चों के हाथों में सौंपा तिरंगा

लखनऊ। आज मुख्यमंत्री आवास परिसर का दृश्य बदला हुआ था। जहां फरियादियों की भीड़ होती थी। वहां पर आज स्कूली बच्चों की भारी चहल पहल दिखाई दे रही थी। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 13 सें 15 अगस्त तक आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा सौंपकर इस अभियान की शुरूआत की तो स्कूली बच्चों के गर्व और खुशी मिश्रित भाव वाले चेहरे दिखाई दिए। बच्चों के चेहरों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो नई पीढ़ी को अपनी महती जिम्मेदारियों का अहसास हो रहा है।  तिरंगा देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालक-बालिकाओं से उनका परिचय पूछा और आजादी के अमृत महोत्सव का मतलब भी बताया। सीएम योगी ने बच्चों की प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी के स्वर में स्वर मिलाकर भारत माता की जयकार लगाते स्कूली बच्चों का उल्लास देखते ही बनता था। सीएम योगी की ओर से बच्चों को उपहार दिए गए।

Read also: Har Ghar Tiranga: मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे सीएम धामी हर घर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

 बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सभी सरकारी, वाणिज्यिक भवनों और निजी घरों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेश में 4ः5 करोड़ ध्वज फहराये जाने की संभावना है। आजादी का अमृत महोत्सव पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने स्‍कूली बच्‍चों के साथ हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी हाथों में त‍िरंगा लहराते नजर आए। सीएम योगी ने कहा कि हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान के लिए बच्चों को राष्ट्रध्वज सौंपे जाएंगे।

Exit mobile version