CM Yogi Visit Meerut: मेरठ पहुंचे सीएम योगी ने पुलिस लाइन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मेरठ रीजनCM Yogi Visit Meerut: मेरठ पहुंचे सीएम योगी ने पुलिस लाइन में...

Date:

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंडलीय समीक्षा बैठक करने के लिए मेरठ पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मेरठ पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचा। मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपा जनप्रतिनिधियों और आलाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने पुलिस लाइन में कूड़ा गाड़ियों व इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस दौरान 76 कूड़ा गाडियों और 5 बडे़ ट्रक को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद अग्रवाल, सांसद कांता कर्दम,विजय पाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चैधरी के अलावा राज्यमंत्री डा0 सोमेंद्र तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि उपस्थित रहे। 

Read also: BJP Jat Politics: भाजपा के इतिहास में किसी जाट नेता को पहली बार बनाया प्रदेश अध्यक्ष, केंद्र से लेकर राज्य तक जाटों का दखल

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ 10 मई 2022 को मेरठ आए थे। अपने उस दौरे के करीब ढाई महीने बाद एक बार आज फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में मंडलीय जिलों की समीक्षा बैठक के लिए दौरे पर हैं। गत 10 मई 2022 को मेरठ आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 66ः71 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया था और शिलान्यास भी किया था। इसी के साथ सीएम ने रैपिड रेल निर्माण कार्यों और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण किया था। आज मुख्यमंत्री इन सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब कमिश्नरी सभागार पहुंच गए हैं। जहां पर वो भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related