CM Yogi और RSS प्रमुख 15 को खतौली में!

उत्तर प्रदेशCM Yogi और RSS प्रमुख 15 को खतौली में!

Date:

खतौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आगामी 15 जून को खतौली आ सकते हैं। हालांकि अभी प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जिस तरह से खतौली के एक मंदिर में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसकेा लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि खतौली प्रशासन को सीएम आफिस से इस संबंध में कोई कार्यक्रम नहीं मिला है।

Also Read : उद्योगपतियों से बोले मोदी – कभी कुछ पल तो गुज़ारो हमारी काशी में

बता दें कि खतौली के कृष्ण मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन अब पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सड़कों पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन मुख्यमंत्री आगमन के तैयारी की आड़ में व्यापारियों का शोषण कर रहा है। इससे व्यापारियों में रोष है। 

Also Read: UP Weather Forecast: पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र,जानिए क्या होगा मौसम का हाल

पहली बार होगा मुख्यमंत्री योगी और आरएसएस प्रमुख का आगमन :

अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 जून को खतौली आते हैं और उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी रहते हैं तेा यह पहली बार होगा। जबकि खतौली कस्बे में सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख एक साथ होंगे। इस बारे में जब कार्यक्रम आयोजकों से मुख्यमंत्री योगी और आरएसएस प्रमुख भागवत के आने की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी कार्यक्रम संभावित है। लेकिन तैयारी पूरी तरह से चल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related