CM Uddhav Thackeray: बागियों को लेकर उद्धव नरम! बोले,’मुझे आपकी चिंता, आप दिल से शिवसेना में’

पॉलिटिक्सCM Uddhav Thackeray: बागियों को लेकर उद्धव नरम! बोले,'मुझे आपकी चिंता, आप...

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र में उठे सियासी तूफान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के तेवर बागियों के खिलाफ अब नरम पड़ गए हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बा​गी विधायकों से अपील कर रहे हैं। उसको देखकर देखकर लगता है कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने बागी विधायकों के आगे घुटने टेक दिए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने बागी विधायकों से भावुक अपील की। जिसमें उन्होंने बागी विधायकों से कहा है कि अभी भी देर नहीं हुई है। वे वापस आ जाएं और मिल बैठकर बात करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस संबंध में एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बागी विधायकों से कहा है कि शिवसेना ने जो मान-सम्मान दिया है वह कहीं और नहीं मिलेगा। सामने आकर बैठें तो समस्या का हल जरूर निकलेगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे आपकी चिंता है। आप दिल से शिवसेना में हैं। अभी समय कहीं गया नहीं।आप हमारे पास आकर बैठों। हम मिल बैठकर शिवसैनिकों और जनता के मन के भ्रम को दूर करने का काम करें। हम सब एक साथ बैठकर समस्या का रास्ता निकालेंगे। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि गुवाहाटी में फंसे विधायकों को लेकर हर दिन नई जानकारी उनको मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में वो उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ने बागी विधायकों से आहवान किया है कि अगर आप आगे आकर बोलेंगे तो हम रास्ता जरूर निकाल लेंगे। 

Read also: उपचुनाव में हार पर बोले सपा के सहयोगी राजभर, एसी छोड़ गांव—कस्बों में जाए अखिलेश’

शिवसेना की ओर से पहले भी इस तरह की अपील की गई थी जब महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट शुरू हुआ था। उस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने यहां तक कहा था कि यदि बागी शिवसैनिक वापस आते हैं तो वो एमवीए को छोड़ने पर विचार करेंगे। लेकिन संजय राउत के इस बयान का बागी विधायकों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बता दें कि 22 जून से बागी विधायक गुवाहाटी के एक होटल में हैं और खुद को असली शिवसेना का विधायक बता रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक दो दिनों में बागी विधायक मुंबई आने की तैयारी कर रहे हैं। उसके बाद पूरा मामला साफ होने वाला है। वैसे महाराष्ट्र का दंगल काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related