Site icon Buziness Bytes Hindi

Sukhu Govt की पहली कैबिनेट बैठक 13 को,राज्य कर्मचारियों और महिलाओं को मिलेगी सौगात

Himachal News:

शिमला। कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 13 जनवरी को 12 बजे से शुरू होगी। हिमाचल की नई सरकार की इस पहली बैठक में प्रदेश के लाखों कर्मचारी पहली कैबिनेट बैठक में होने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की तारीख घोषित होते ही इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जानकारी दी है कि वो 13 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में 12 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो इस बैठक का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार अब खत्म हो गया है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लोहड़ी पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दे सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं को हर माह 1500 रुपये और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला हो सकता है।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन दोनों मुददों को प्रमुखता से उठाया था। जिसे सुक्खू सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पास करना चाहती है।

Exit mobile version