Big Breaking: सूरजकुंड चिंतन शिविर में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंडBig Breaking: सूरजकुंड चिंतन शिविर में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए सीएम...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यतंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड सदन में रुकेंगे। इसके बाद कल गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी 27 एवं 28 अक्तूबर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में प्रस्तावित गृहमंत्रियों के चिंतन शिविर में भाग लेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम धामी ने सचिवालय में गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रस्तावित शिविर में राज्यों के गृह मंत्री केंद्र के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। माना जा रहा है कि दूसरे देश से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री अमित शाह विशेष बैठक करेंगे। जिसमें बाहरी घुसपैठ की नीति पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड की नेपाल से लगने वाली सीमा पर इस समय मधेशियों की घुसपैठ परेशानी का कारण बनी हुई है। वहीं उत्तराखंड की चीन से लगने वाली सीमा पर भी सख्ती को लेकर चर्चा की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...