Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड के सीएम ने पीएम मोदी को दिया भगवान् का दर्जा


उत्तराखंड के सीएम ने पीएम मोदी को दिया भगवान् का दर्जा

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान् का दर्जा दे दिया है, यहाँ तक कि आने वाले दिनों में लोग उनकी पूजा करेंगे इसकी भी भविष्यवाणी कर दी है। रविवार को ऋषिकुल के सरकारी पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘नेत्रा कुंभ’ में बोलते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना भगवान राम से की। उन्होंने कहा, द्वापर और त्रेता में राम और कृष्ण आये, इस युग में मोदी जी।

भगवान् राम की तरह अच्छे काम कर रहे हैं मोदी जी
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक यहां तीरथ रावत ने कहा कि आज विभिन्न देशों के नेता प्रधानमंत्री के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए कतार में लगते हैं। नरेंद्र मोदी की वजह से अब स्थिति बदल गई है। यह एक नया भारत है जिसे उन्होंने बनाया है। सीएम रावत ने कहा, ” पहले के समय में राम जी ने समाज के लिए अच्छा काम किया था और इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे, इसी तरह भविष्य हमारे प्यारे प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही होगा।“

द्वापर और त्रेता में राम कृष्ण आये, इस युग में मोदी जी
हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, द्वापर और त्रेता में राम कृष्ण हुए हैं। राम ने भी यही समाज का काम किया था इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लग गए। आने वाले समय में हम नरेंद्र मोदी को भी उसी रूप में मानने लगेंगे।

Exit mobile version