Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम नीतीश की दो टूक- शराब पियोगे तो मरोगे ही…


सीएम नीतीश की दो टूक- शराब पियोगे तो मरोगे ही…

पटना। बिहार में नकली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो जाने पर विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार पर हमला बोला रखा है। ऐसे विरोधियों को दो टूक जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि लोग शराब पिएंगे तो मरेंगे ही। शराबबंदी कानून में कमी नहीं है लेकिन लोगों को जागरूक करना होगा।

Read also: साड़ी और पैसे से मतदाताओं को लुभा रहे नीतीश के मंत्री : तेजस्वी

बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद नकली शराब बेचने का धंधा जोरों से चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही नकली शराब पीने से 30 लोगों ने जान गवां दी थी। इसके बाद राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के नेता भी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून में किसी भी कमी को मानने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि शराब से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी और लोगों की शिकायतें और उन पर की गयी कार्रवाई को संज्ञान में लिया जायेगा।

शराबबंदी को लेकर पूर्व में हुई बैठकों में दिए गए निर्देशों पर हुए अमल को भी संज्ञान में लाया जाएगा। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। यह काला कारोबार करने वालों पर कडी कार्रवाई की जायेगी।

Read also: कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन की वजह से सीएम की कुर्सी से चूके तेजस्वी : शिवानंद तिवारी

सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को लेकर हमलावर नेताओं की ओर इशारा कर करते हुए कहा कि शराबबंदी अभियान में कमी नहीं है लोग इधर-उधर की बातें करते हैं। कुछ लोग जिन्हें शराबबंदी बुरी लगती है वह मेरे खिलाफ हो गए हैं। हम शराबबंदी की बात कहने वाले बाबू की बात मानते हैं। राज्य में शराबबंदी को सर्वसम्मति से लागू किया गया था तो अब लोग इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।

Exit mobile version