Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Election 2022 Live Updates: सीएम धामी और हरीश रावत पिछड़े,निगाहें लालकुआं और खटीमा पर


Uttarakhand Election 2022 Live Updates: सीएम धामी और हरीश रावत पिछड़े,निगाहें लालकुआं और खटीमा पर

देहरादून। Uttarakhand Election Results| उत्तराखंड में सीएम धामी और हरीश रावत (Harish Rawat) जैसे बड़े चेहरे चुनाव में पिछड़ रहे हैं। मतगणना के प्राप्त ताजा रूझानों से पता चला है कि सीएम धामी और हरीश रावत छठें चरण (Sixth phase) की मतगणना में पिछड़े हैं। इनके पिछड़ने से लगता है कि बड़े चेहरों के पिछड़ने का मिथक बरकरार नजर आ रहा है। सुबह शुरू हुई मतगणना में पोस्टल बैलेट (Postal Ballet) ईवीएम (EVM) के पहले व दूसरे राउंड में खटीमा विधानसभा से सीएम पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं विधानसभा से हरीश रावत जैसे दोनों महारथी पीछे चल रहे हैं। मतगणना में सीएम धामी खटीमा में 2287 मतों से तो हरीश रावत 12000 भारी मतों से पीछे चल रहे हैं। दोपहर बाद तक पूरी तरह से तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

Read also- Uttarakhand Election Result 2022 Live: जिले की सभी 11 विस सीटों पर शुरूआती दौर में भाजपा—कांग्रेस और बसपा में कांटे की टक्कर

कुमाऊं मंडल की दो विधानसभा सीट खटीमा और लालकुंआ दोनों ही हाॅट सीटें हैं। जिसके परिणाम उत्तराखंडवासी के अलावा देशभर की नजरें हैं। खटीमा से वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में हैं। यह उनकी परंपरागत सीट है। वे इस सीट से दो बार ​विधायक रह चुके हैं।

Exit mobile version