Site icon Buziness Bytes Hindi

सीएम चन्‍नी ने फूंका कृषि कानूनों के खिलाफ बिगुल


सीएम चन्‍नी ने फूंका कृषि कानूनों के खिलाफ बिगुल

चंडीगढ़। पंजाब का सीएम पद संभालते ही चरणजीत सिंह चन्‍नी ने किसानों के बिजली और पानी के बिल माफ करने का तोहफा दिया है। सीएम चन्‍नी ने केंद्र से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की। सीएम ने कैप्‍टन सरकार के अधूरे कामों और पार्टी नेतृत्व की ओर से तय 18 सूत्री कार्यक्रम को जल्‍द से जल्‍द पूरा करने का दावा किया।

सीएम बनने के बाद पहली बार पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने किसान हित में पहला कदम उठाते हुए उनके पानी और बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। सीएम चन्‍नी ने कृषि कानूनों पर अपना विरोधी रूख जाहिर करते हुए कहा कि यदि यह कानून केंद्र सरकार ने वापस न लिये तो किसानी खत्‍म हो जायेगी। उन्‍होंने केंद सरकार से तीनों कृषि कानून जल्‍द से जल्‍द वापस लेने की अपील की। रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर आम जनता से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान होगा।

Read also: पंजाब के नए मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी लेंगे शपथ

पत्रकार वार्ता के दौरान भावुक हुए सीएम चन्‍नी ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे आम आदमी को सीएम पद की जिम्‍मेदारी सौंपी है। मैं पंजाब के आम आदमी की आवाज बनकर कार्य करूंगा। पार्टी के प्रति अपनी निष्‍ठा जाहिर करते हुए उन्‍होंने कहा कि सीएम या एलएलए नहीं बल्कि पार्टी ही सुप्रीम है। उन्‍होंने लोगों से पंजाब की एकता और अखंडता को कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब को जाति या संप्रदाय के नाम पर कोई तोड़ नहीं सकता। सबको मिलकर पंजाब को आगे बढ़ाना है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना नेता बताते हुए सीएम चन्नी ने कैप्टन सरकार के अधूरे कामों को पूरा करने की बात कही।

Read also: चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो उपमुख्यमंत्री भी बने

Exit mobile version